फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी पर समय से तौल नहीं करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। क्षेत्र के गांव दादूपुर के किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी, शुगरमिल प्रशासन पर समय पर गन्ने का तौल नहीं करने का आरोप लगाया है। आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन करते हुए क्रय केंद्र को साबितगढ या रजपुरा शुगर मिल से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

अरूण कुमार ग्राम प्रधान दादूपुर नीला, किसान ब्रहमजीत, सुनील, सुरेंद्र, सतीश, मोनू ने बताया कि गांव में वेब शुगरमिल का क्रय केंद्र है। आरोप लगाया कि क्रय केंद्र पर समय से किसानों के गन्ने की तौल नहीं होती है। कभी तो कई दिनों तक तौल बंद रहता है। समय से गन्ना क्रय केंद्र प्रभारी के नहीं पहुंचने के कारण किसानों को अपने गन्ने की तौल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
वहीं, ग्राम प्रधान अरूण कुमार ने आरोप लगाया कि शुगरमिल की ओर से ना तो किसानों को समय से गन्ने की तौल पर्ची दी जाती है और ना ही उनके गन्ने की समय से खरीद होती है। जिससे किसानों का गन्ना उनके खेतों में पड़ा रहता है। समय से खरीद नहीं होने पर गन्ने का वजन कम हो जाता है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है। बताया कि इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा मिल अधिकारियों से भी कई बार शिकायत की गई। मगर किसी भी स्तर पर किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया। किसानों ने उनके गांव स्थित क्रय केंद्र को साबितगढ़ या रजपुरा शुगरमिल से जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - जीएम वेब शुगर मिल साइम रिजवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें