फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मंदिर में लगातार दूसरी बार मूर्ति खंड़त की, लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर से सटे गांव बेगमाबाद स्थित मंदिर में स्थापित साईं बाबा की मूर्ति को लगातार दूसरी बार खंडित करने का मामला सामने आया है। इतना ही आरोपियों ने मंदिर का ताला और गेट भी तोड़ दिया। घटना से लोगों में रोष है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने रविवार को थाने पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव बेगमाबाद स्थित मंदिर में साईं बाबा की मूर्ति स्थापित है। मंदिर समिति के प्रबंधक सुधीर मित्तल ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने दो दिन पूर्व साईं बाबा की मूर्ति को खंडित कर दिया था। उन्होंने थाने में घटना की तहरीर दी, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों का दुस्साहस बढ़ गया और उन्होंने शनिवार रात दोबारा साईं बाबा की मूर्ति खंडित कर दी और मंदिर का ताला व गेट तोड़ दिया। मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी रविवार को मोदीनगर थाने पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें