फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: -आज रात बंद हो जाएगा गंगाजल प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। एक बार फिर लोगों को पेयजल की किल्लत से जूझना पड़ेगा। 20 अक्तूबर (दशहरा) से सात नवंबर (दीपावली) तक गंगनहर बंद की जाएगी। ऐसे में सिद्धार्थ विहार स्थित दोनों गंगाजल प्लांट पूरी तरह ठप रहेंगे और लोगों को गंगाजल नहीं मिल पाएगा। प्लांट बंद होने के अगली सुबह तक ही लोगों को गंगाजल मिल सकेगा, इसके बाद जीडीए व नगर निगम पानी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विहार स्थित 240 एमएलडी और 120 एमएलडी के दो प्लांटों से गंगाजल शोधित कर आपूर्ति की जाती है। इनका 75 प्रतिशत पानी नोएडा भेजा जाता है और बाकी इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, सिद्धार्थ विहार और डेल्टा कॉलोनी (बृज विहार, सूर्यनगर, रामप्रस्थ, चंद्रनगर, रामपुरी) में रहने वाले लोगों को मिलता है। प्रत्येक वर्ष सफाई के लिए नहर को बंद किया जाता है तो प्लांट की भी सफाई कराई जाती है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून के दौरान गंगनहर में भारी मात्रा में सिल्ट आती है। गंगाजल प्लांट प्रभारी ब्रह्मानंद ने बताया कि 20 अक्तूबर की आधी रात को पानी बंद कर दिया जाएगा। सात नवंबर की आधी रात के बाद गंगनहर में हरिद्वार से पानी छोड़ा जाएगा। 7 नवंबर को पानी छोड़े जाने के बाद पहला पानी छठ पर्व के मद्देनजर हिंडन में छोड़ा जाएगा, इसके बाद ही प्लांट तक पानी पहुंचता है। गंगाजल प्लांट प्रभारी की ओर से पूर्व में ही नगर निगम और जीडीए को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है ताकि वह लोगों को अपनी व्यवस्था से पानी उपलब्ध करा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें