डासना। वेव सिटी क्षेत्र के कस्बा डासना में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आटा चक्की से आटे के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय अरविंद यादव ने बताया कि शुक्रवार को डासना पुरानी पैठ स्थित अवध आटा चक्की की खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद को मौके पर भेजकर आटा चक्की से आटे के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। डासना पुरानी पैठ स्थित अवध आटा चक्की को राशन के चावल गेहूं में खड़िया व चाक मिट्टी मिलाकर गेहूं में पीसने की शिकायत पर बृहस्पतिवार शाम को खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने मौके पर पहुंचकर चक्की के संचालक विपिन की गैर मौजूदगी में आटा चक्की को सील कर दिया था। मौके पर मिला गेंहू व चावल के कैंटर को पुलिस के सुपुर्दगी में दे दिया था। संवाद