साहिबाबाद। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के मद्दे नजर रद्द की गई कोलकाता और मुंबई की उड़ान मंगलवार से शुरू कर दी गई हैं। दोनों फ्लाइट ने अपने समय से उड़ान भरी। इससे यात्रियों को सहुलियत मिली।
हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर गणतंत्र दिवस के लिए चल रही तैयारियों के बीच 23 जनवरी से सुबह की दो उड़ानें 26 तक के लिए रद्द कर दी गई थी। एयरफोर्स स्टेशन की ओर से मिले नोटिफिकेशन के आधार पर हिंडन एयरपोर्ट प्राधिकरण ने इसकी सूचना इंडिगो को दी थी। यात्रियों को भी इसकी जानकारी पहले ही भेज दी गई थी। हिंडन एयरपोर्ट के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि मंगलवार से उड़ाने निर्धारित समय पर शुरू कर दी गई हैं।