खोड़ा में ट्रांसफॉर्मर से लगी आग की चपेट में आकर जलती बाइकें व ऑटो रिक्शा। अमर उजाला
खोड़ा। आदर्श नगर के शिव मंदिर वाली गली स्थित ट्रांसफार्मर में 29 जून की रात अचानक आग लग गई। लपटों ने पास स्थित मोबिल ऑयल के गोदाम को भी चपेट में ले लिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन 5 वाहन और एक ऑटो रिक्शा जलकर राख हो गए, वहीं बिजली लाइन आग की चपेट में आने पर आसपास के सभी मकानों को खाली कराया गया। करीब एक घंटे में दमकल की टीम ने आग बुझाकर कूलिंग का काम किया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि देर रात खोड़ा स्थित विश्वनाथ कॉलोनी में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल की टीम जब मौके पर पहुंची तब पता चला कि घटना आदर्श नगर की शिव मंदिर वाली गली में स्थित कर्दम चौराहे पर हुई थी। बताया कि बिजली ट्रांसफार्मर से शुरू हुई आग पास में ही स्थित मोबिल ऑयल गोदाम तक पहुंच चुकी थी। इसके साथ ट्रांसफॉर्मर से लोगों के घरों तक जा रही बिजली के तारों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया था। आग की लपटें घरों की तरफ बढ़ता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गली इतनी संकरी थी कि दमकल के वाहन मौके तक पहुंच ही नहीं पाए। करीब 700 मीटर दूर वाटर टेंडर खड़े कर हौज पाइप बिछाए गए। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को घरों से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर भेजा। करीब एक घंटे में आग पर दमकल की टीम काबू पा सकी। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि आबादी के बीच मोबिल ऑयल का गोदाम संचालित करने की जांच शुरू की गई है। संचालक से संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।