फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेस्टिव सीजन में रोडवेज पर ज्यादा हुई ‘धनवर्षा’

Fri, 04 Nov 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
 फेस्टिव सीजन में इस बार रोडवेज पर बीते साल से ज्यादा ‘धनवर्षा’ हुई। पांच दिनों में अकेले गाजियाबाद डिपो ने 43.17 लाख रुपये कमाए। बीते साल इस डिपो ने सिर्फ 37.65 लाख की कमाई की थी।
विज्ञापन


इस बार बेहतर सेवा की वजह से रोडवेज की आमदनी बढ़ी है। हालांकि कमाई के मामले में साहिबाबाद डिपो रीजन में नंबर वन पर रहा है। साहिबाबाद डिपो ने पांच दिन में 1.56 करोड़ की कमाई की है।

परिवहन निगम ने फेस्टिव सीजन के लिए इस बार पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। यात्रियों की भीड़ जैसे-जैसे बढ़ती गई, वैसे-वैसे परिवहन निगम ने सड़कों पर अतिरिक्त बसें उतार दीं। यही वजह रही कि इस बार पहले से ज्यादा कमाई हुई।
विज्ञापन


गाजियाबाद डिपो की 58 बसों ने इस साल 1.12 लाख किलोमीटर रनिंग की, जबकि बीते साल 99 हजार किलोमीटर सफर किया था। बीते साल रोडवेज की 53 बसें सड़कों पर उतरीं थीं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद डिपो ने 26 से 30 अक्तूबर तक 43.17 लाख रुपये की आमदनी की है।

इस बार बीते साल से 5.52 लाख रुपये ज्यादा कमाई की है। यानी प्रतिदिन करीब 1.10 लाख रुपये ज्यादा कमाए। साहिबाबाद डिपो की बसों ने इस फेस्टिव सीजन में 1.56 करोड़, कौशांबी डिपो ने 1.32 करोड़ और हापुड़ ने 88.74 लाख की कमाई की है।


गाजियाबाद डिपो की बसों से इस बार ज्यादा एक्सट्रा ट्रिप लगाई गई। पांच दिन में डिपों ने पहले से बेहतर आमदनी की है। हमने यात्रियों को बेहतर सेवाएं दीं। - आरसी सुखीजा, एआरएम, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें