फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्टर स्क्रीन पर सूर्य को देखकर देंगी अर्घ्य

Fri, 04 Nov 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला इंदिरापुरम
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छठ पर सोसायटी में रहने वाली महिलाएं प्रोजक्टर पर उगते और डूबते सूर्य को देखकर अर्घ्य दे सकेंगी। घाट में तब्दील हुए सोसायटीज के स्वीमिंग पूल पर प्रोजेक्टर स्क्रीन लगाई जा रही है। 
विज्ञापन

हिंडन में गंदे पानी और घाट पर जगह की कमी के चलते सोसायटीज के स्वीमिंग पूल को ही छठ घाट बना दिया जाता है। स्वीमिंग पूल चारों ओर से गगनचुंबी इमारतों से घिरा होने की वजह से महिलाओं को सूर्य के दर्शन नहीं हो पाते थे। महिलाओं को सूर्य कल्पना करते हुए अर्घ्य देना पड़ता था। इस वर्ष आरडब्ल्यूए ने महिलाओं को कैमरें के जरिए प्रोजेक्टर स्क्रीन पर सूर्य के दर्शन कराने का निर्णय लिया है। शिप्रा सनसिटी फेज-1 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आरएन राय ने बताया कि आरडब्ल्यूए सोसायटी की छत पर कैमरे लगाएगी। यह कैमरा प्रोजेक्टर से जुड़ा हुआ होगा। प्रोजेक्टर के जरिए स्क्रीन पर डूबते और उगते सूर्य की लाइव फीड दिखाई जाएगी।

- पंडित जी का शंख देगा डूबते और उगते सूर्य की जानकारी
पिछले साल तक सूर्य डूबते और उगतेसमय पंडित जी शंख बजाते थे। जिसे सुनकर महिलाएं पूल में उतरकर सूर्य डूबने की कल्पना कर अर्घ्य देती थीं, पर इस साल सूर्य के डूबने और उगने के समय पर पंडित जी दो मिनट तक शंख बजाएंगे। जिससे सभी श्रद्धालु समय पर पूजा संपन्न कर सकें।
विज्ञापन


20 वर्ष से गंदे पानी में दे रहे अर्घ्य 
 हिंडन नदी और नहर के किनारे श्रद्धालु करीब 20 वर्ष से लगातार छठ पर्व मना रहे हैं। अधिकारियों की उदासीनता और लापरवाही से गंदगी में ही श्रद्धालुओं को पूजा करनी पड़ रही है।

इतने सालो में भी अधिकारी अपनी व्यवस्थाओं को नहीं सुधार सके। सालों से छठ समितियां घाट बनाने और नदी में साफ पानी छोड़ने की मांग करती आ रही हैं, लेकिन हर वर्ष उन्हें गंदगी में ही पूजा करनी पड़ती है। 

सांसद वीके सिंह ने इस बार हिंडन में साफ पानी छोड़ने का आश्वासन दिया है। अधिकारी भी पांच तारीख को साफ पानी छोड़ने की बात कह रहे हैं। वहीं समितियों का कहना है कि जब तक साफ पानी हिंडन में नहीं पहुंचता है तब तक अधिकारियों की बात पर यकीन करना मुश्किल है।

लोगों की मानें तो टीएचए में हिंडन घाट, वसुंधरा सेक्टर-15, वैशाली सेक्टर-4 पुलिया और खोड़ा घाट पर करीब 20 वर्ष से छठ का पर्व मनाया जा रहा है। बीस वर्ष पहले घाट और नदी कुछ बेहतर थी। पानी थोड़ा बहुत साफ रहता था।

यह हालात सुधरने की बजाए और खराब होते जा रहे हैं। घाट टूट गए हैं। हर वर्ष पानी गंदा होता चला जा रहा है। अब तो आलम यह है कि पानी से इतनी ज्यादा बदबू आती है कि खड़ा होना मुश्किल होता है। इन सालों में अधिकारियों ने कोई स्थायी कदम नहीं उठाया है जिससे कि छठ पर लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। 


- कई वर्षों से खोड़ा घाट पर छठ मनाते हुए आ रहे हैं। जब से पूजा शुरू की है कभी भी घाट में साफ पानी नहीं मिला है। हर वर्ष गंदगी में ही पूजा करनी पड़ती है। वरुण शर्मा, अध्यक्ष, बिहार एसोसिएशन 

- टीएचए में छठ मनाते हुए कई वर्ष हो गए हैं। पहले हिंडन नदी में छठ मनाती थी, लेकिन नदी का पानी गंदा होता चला गया। इसकी वजह से काला पत्थर पर घाट बनाकर अलग से व्यवस्था की गई। ओपी तिवारी, अध्यक्ष ट्रांस हिंडन छठ पूजा समिति

- इतने सालों में प्रशासन और सरकार छठ पूजा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्थायी इंतजाम नहीं कर पाया है। हर वर्ष लोगों कई महीने पहले से ही छह घाटों पर सुविधाओं की मांग करने लगते हैं लेकिन अधिकारी छठ से मात्र चार दिन पहले ही इंतजाम में जुटते हैं। संजीव शर्मा, बृजविहार 


- हिंडन घाट पर बैरिकेडिंग और सीढ़ियां बनाने का काम शुरू 
साहिबाबाद। नगर निगम की तरफ से बृहस्पतिवार को हिंडन घाट के किनारे बेरीकेडिंग लगाने का काम किया गया। साथ ही घाट पर आने जाने के लिए सीढ़ियों का निर्माण किया जा रहा है।

हिंडन घाट पर सुरक्षा के मद्देनजर हिंडन पुल से रेलवे पुल तक बेरीकेडिंग लगाई गई। जिससे कि श्रद्धालु अर्घ्य देने के लिए नदी में आगे तक नहीं जा सके। छठ पर्व के दिन नदी में गोताखोर औैर स्टीमर की व्यवस्था भी की जा रही है। छठ घाट पर दो जगह अलग से सीढ़ियों का निर्माण किया जा रहा है। 

- सफाई व्यवस्था में लगे दो दर्जन से अधिक कर्मचारी
हिंडन घाट पर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम की तरफ से दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। छठ पर्व तक कर्मचारी की ड्यूटी हिंडन घाट पर लगाई गई है। घाट पर रोजाना झाड़ू लगाने के साथ ही कूड़ा उठाया जा रहा है। सफाई निरीक्षक योगेंद्र यादव ने बताया कि  सुबह से शाम तक कर्मचारी सफाई का काम कर रहे हैं।

- हिंडन में साफ पानी ने छोड़ने पर रोष
छठ पर्व को दो दिन बचे है, लेकिन अभी तक हिंडन नदी में साफ पानी नहीं छोड़ा गया है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को पुरबिया जन कल्याण परिषद और पूर्वांचल विकास समिति अर्थला के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने छठ से पहले हिंडन नदी में पानी छोड़ने की मांग अधिकारियों से की है। साथ ही पुरबिया जन कल्याण परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, जनकपुरी आदि इलाकों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। परिषद के महासचिव राकेश तिवारी ने बताया कि सभी अस्थायी छठ घाटों पर तेजी से काम किया जा रहा है। 

- अस्थाई घाटों पर सफाई का काम शुरू 
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक स्थित गणेशपुरी में सूर्यव्रत पूजा समिति की ओर से सूर्य मंदिर में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बृहस्पतिवार को छठ समिति के लोगाें ने अस्थायी छठ घाट की सफाई की।

इस मौके पर बीएन तिवारी, जितेंद्र, राजाराम, छोट लाल तिवारी, बाबा भागीरथ आदि मौजूद रहे। उधर, शिप्रा सन सिटी में स्वीमिंग पूल में ें पानी भरने का काम शुरू हो गया है। विंडसर एंड नोवा सोसायटी में भी स्वीमिंग पूल की सफाई की जा रही है। इसके साथ ही गोपेश्वर मंदिर में भी अस्थाई घाट की सफाई काम शुरू हो गया है। शनिवार को घाट पर बने हौदी में पानी भरा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें