फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आया लोहड़ी दा त्योहार, हो आया…खुशियां मनाओं यारा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। आया लोहड़ी दा त्योहार, हो आया…खुशियां मनाओं यारा लोहड़ी का उल्लास घर-घर नजर आ रहा है। खासकर नवविवाहिताएं ससुराल में पहली लोहड़ी मनाने के लिए उत्सुक हैं। नवविवाहिताएं साज-सज्जा के सामान की खरीदारी कर रही हैं। वह चाहती हैं कि पहली लोहड़ी को यादगार बनाया जा सकें। परिवार के अन्य सदस्य भी उनकी मदद में जुटे हैं।
विज्ञापन

दरअसल, लोहड़ी पर नवविवाहित जोड़ों को विशेष महत्व दिया जाता है। इस दिन नवविवाहिता को मायके से कपड़े, मिठाइयां, गजक, मूंगफली और अन्य उपहार मिलते हैं। लोहड़ी की पवित्र अग्नि के चारों ओर परिक्रमा कर गुड़, रेवड़ी और तिल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं घरों में तरह-तरह के व्यंजन और मिठाई बनाईं जाती हैं। खासकर सरसों का साग और मक्के की रोटी शुभ मानी जाती है। गौर ग्रीन विस्ता सोसायटी निवासी राकेश पांडे ने बताया कि मान्यताओं के मुताबिक जिस घर में नया शादीशुदा जोड़ा हो या जिस घर में बच्चे का जन्म हुआ हो, उस परिवार के लोग लोहड़ी को खास अंदाज में मनाते हैं।
लोट्स पॉंड निवासी संजय ने बताया कि लोहड़ी के जश्न मनाने के लिए लोग रात के समय अपने घरों के बाहर लोहड़ी जलाते हैं। लोहड़ी की आग में मक्का और तिल अर्पित किया जाता है। महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत गाते हुए इस पावन अवसर पर खुशियां मनाते हैं। लोहड़ी के पावन पर्व पर हर तरफ बस रौनक नजर आती है।
विज्ञापन


शुभ मानी जाती है पहली लोहड़ी
लोहड़ी के लिए खास खरीददारी की है। पंजाबी सूट, गहने और पारंपरिक जूतियां खरीदी हैं। ससुराल में पहली लोहड़ी के मौके पर ढोल और भांगड़ा का कार्यक्रम रखा गया है। परिवार के सदस्य ढोल की थाप पर नाचते-गाते इस दिन को और भी खास बना रहे हैं। पहली लोहड़ी नव विवाहित जोडे के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। - उमा और पारस, वसुंधरा

पारंपरिक पंजाबी परिधान खरीदे

शादी के बाद ससुराल में मेरी पहली लोहड़ी है, जिसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। इस अवसर के लिए मैंने पारंपरिक पंजाबी परिधान खरीदे हैं। लोहड़ी पर स्पेशल गुड़ के चावल बनाए जाएंगे। पति ने लोहड़ी के लिए खास खरीददारी करवाई है। ससुराल वालों ने भी इस दिन को खास बनाने के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया है। - स्नेह और काजोल, इंदिरापुरम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें