गाजियाबाद। हरीश राणा की तेरहवीं की विधियां पूरी कर उनका परिवार राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एम्पायर सोसायटी लौट आया है। उनके पिता अब हरीश जैसे मरीजों की मदद करेंगे।
हरीश राणा की मृत्यु के बाद दिल्ली में अंतिम संस्कार करने के बाद परिवार गांव हिमाचल के कांगड़ा चला गया था। वहीं तेरहवी की सभी विधियां पूरी की गईं। परिवार के लौटने के बाद अब सोसायटी के लोग उनसे हालचाल जानने आ रहे हैं। निवासी एनके शर्मा ने बताया कि पिता अशोक राणा प्रतिदिन गायों को खाना देने बाहर आते हैं। इसी दौरान हुई मुलाकात में उन्होंने उनसे हालचाल पूछा। उनका कहना है कि परिवार अभी शांत है। इतने बड़े दुख से निकलने में थोड़ा वक्त लगेगा। हरीश के पिता अशोक राणा पहले ही कह चुके हैं कि वह अब हरीश जैसों की मदद करेंगे। उन्होंने कुछ लोगों को उनके यहां जड़ी-बूटी लेकर आए बाबा का भी नंबर भी दिया है। हरीश जैसी बीमारी से पीड़ितों के परिजन उनसे संपर्क साध रहे हैं।