फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बकाया वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। ग्राम खैरपुर खैराबाद में पश्चिमांचन विद्युत वितरण निगम की टीम से बकाया वसूली के दौरान गाली-गलौज और धमकियां दी गई। जिस पर निगम के अवर अभियंता ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
दर्ज रिपोर्ट में अवर अभियंता संतराम ने बताया कि घटना शनिवार की दोपहर निगम की टीम उपभोक्ता हरिश्चंद्र के घर पर गई। जिस पर निगम का एक लाख रुपये से अधिक का बकाया था। अवर अभियंता संतराम सिंह के नेतृत्व में टीम में नीरज तोमर, टीटू शर्मा, योगेंद्र, व ललित शामिल थे। उन्होंने बिजली कनेक्शन काटकर मीटर हटा लिया, लेकिन इसी दौरान उपभोक्ता से जुड़े गौरव कुमार ने टीम पर हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी और भविष्य में गांव में न घुसने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पहले पिछले वर्ष गौरव ने बकाया के मामले में स्टाफ विवेक कुमार के साथ मारपीट की थी और जिसकी रिपोर्ट कराई गई थी। आरोप है कि इसके बाद भी उसने बिल जमा नहीं किया और न ही पुलिस ने पुरानी रिपोर्ट पर कोई गंभीर कार्रवाई की। इस मामले में सीओ अनिता चौहान का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें