फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में बिक रही थी एक्सपायर दवा

Mon, 12 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
जांच में पता चला है कि दवाई को खासतौर पर नशे के लिए ही बनाया गया था।
विज्ञापन
 राजनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी डेट की दवा बेचने का मामला सामने आया है। अस्पताल में शाहबेरी ग्रेटर नोएडा निवासी एक गर्भवती महिला को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


डिलीवरी के बाद परिजनों ने अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदीं थीं। परिजनों का आरोप है कि वह दवाएं एक्पायरी डेटी की थीं। परिजनों ने अस्पताल में पुलिस बुला ली और कविनगर थाने में तहरीर भी दी है।

सोमवार को शाहबेरी ग्रेटर नोएडा निवासी तब्बसुम को राजनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। तब्बसुम के पति ताहिर का आरोप है कि डिलीवरी के बाद जब अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी तो स्टोर से फिजिशियन सैंपल दिया गया और वह दवाएं भी एक्पायर हो चुकी हैं।
विज्ञापन


विरोध करने पर अस्पताल के एक डाक्टर ने दवा छीनने की कोशिश की और कुछ दवाएं छीन भी लीं, लेकिन ताहिर ने उनमें से कुछ दवाएं छुपा ली थीं। ताहिर ने उसके बाद 100 नंबर पर भी कॉल किया लेकिन फोन न उठने पर सीधे एसपी सिटी को फोन कर मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची। ताहिर का कहना है कि उसने कविनगर थाने में तहरीर दी है। इसकी शिकायत वह स्वास्थ्य मंत्री से भी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें