फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पीईटी के सवालों से ज्यादा स्टेशन की अव्यवस्था ने ली परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। पीईटी देने आए हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों से ज्यादा रेलवे स्टेशन पर परेशानी झेलनी पड़ी। यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए बृहस्पतिवार रात से ही स्टेशन पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा रहा, लेकिन सुविधाओं के दावे फेल नजर आए।

टिकट काउंटर के बाहर जलभराव में खड़े होकर टिकट लेना पड़ा, तो प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए निर्माण कार्य के कारण लगे बैरिकेड और रस्सी को फांदना पड़ा।
शुक्रवार को पहली पाली से पहले ही स्टेशन पर अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। दूसरी पाली के बाद शाम को हालात और बिगड़ गए। बारिश से सिटी साइड स्थित अनारक्षित टिकट घर के आसपास पानी और कीचड़ जमा था। सड़क निर्माण के लिए स्टेशन की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को बैरिकेडिंग और रस्सी से रोक रखा था। अभ्यर्थी रस्सी फांदकर अंदर जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा देने आए आकाश, सुरेंद्र और प्रमोद ने बताया कि सिटी साइड में अव्यवस्था थी। कई छात्र घूमकर प्लेटफॉर्म तक पहुंचे। ट्रेन के अनाउंसमेंट के बाद बोगी में जगह पाने के लिए अभ्यर्थी बैग और दस्तावेज संभालते हुए रस्सी कूदकर प्लेटफॉर्म की ओर भागे, जिससे कई बार भगदड़ जैसी स्थिति बनी। अभ्यर्थियों ने कहा कि रेलवे के विशेष इंतजाम कागजी साबित हुए।
दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए बैरिकेडिंग और रस्सी से मार्ग रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें