मुरादनगर। गोकशी में इस्तेमाल की गई छुरी बरामद करने गई पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहे बदमाश व पुलिस के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने के बाद बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सरना के जंगल में गोकशी की थी।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि 22 जनवरी को सरना खुर्रमपुर गांव मार्ग पर एक धार्मिक स्थल के पास गोकशी की गई थी। पशुओं के अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। पुलिस ने मामले अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने गोकशी करने वालों की तलाश में टीम गठित की थी। एसीपी ने बताया कि सूचना पर गोकशी के मामले में शोएब उर्फ काला निवासी धोबीयान कॉलोनी को बागपत से गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में शोएब ने बताया था कि उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर गोकशी की थी और इसके बाद सरना के जंगल में छुरी छिपा दी थी। रविवार सुबह करीब तीन बजे पुलिस शोएब को लेकर घटनास्थल के पास छूरी बरामद करने पहुंची। इसी बीच शोएब एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने लगा।
पुलिस को पीछा करते देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, पैर में गाली लगने से शोएब उर्फ काला घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश पर मेरठ व अन्य स्थान पर गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
सीढि़यों पर दुपट्टे से लटका मिला चिकित्सक की पत्नी का शव
मोदीनगर। स्वास्थ्य विभाग कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थिति में चिकित्सक की पत्नी की मौत हो गई। शनिवार रात उनका शव घर के अंदर सीढि़यों की रेलिंग से दुपट्टे से लटका मिला। बताया गया है कि काफी समय से वह डिप्रेशन में चल रही थीं।
स्वास्थ्य विहार कॉलोनी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बलदेव सिंह सर्वोदय अस्पताल में ओपीडी करते हैं। परिवार में पत्नी पिंकी, बेटा प्रांजल है। बताया गया है कि पत्नी पिंकी काफी समय से डिप्रेशन में चल रही थीं। उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को डॉ. बलदेव सिंह जिला मुजफ्फरनगर के खतौली गए थे और बेटा प्रांजल भी बाहर गया हुआ था। वह शाम को घर पहुंचा तो घर की घंटी बजाई दरवाजा नहीं खुला। कई बार घंटी बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसने अपने पिता फोन किया। डॉ. बलदेव सिंह ने सर्वोदय अस्पताल के स्टॉफ को अपने घर भेजा। दरवाजा तोड़कर स्टाफ अंदर गया तो देखा उनकी पत्नी पिंकी सीढि़यों की रेलिंग पर लटकी पड़ी है। दुपट्टा काटकर उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
अवनीश रतन ।
अवनीश रतन ।
अवनीश रतन ।
अवनीश रतन ।
अवनीश रतन ।