फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिसकर्मी के परिवार को लोहे की रॉड, हथौड़े से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर के गौर सिद्धार्थम में फ्लैट के बाहर गंदगी फैलाने पर आपत्ति जताने पर पुलिसकर्मी व उनके परिवार को लोहे की रॉड व हथौड़े से पीटने की घटना सामने आई है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है। गजेंद्र सिंह यूपी पुलिस में कार्यरत हैं और इन दिनों उनकी ड्यूटी विजिलेंस में चल रही है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को उनके परिवार में शादी है। घर पर रिश्तेदारों की आवाजाही लगी है। 10 फरवरी को उनके फ्लैट के बाहर पड़ोसियो ने गंदगी फैला दी थी। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई तो वह नाराज हो गए और गाली देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके बेटे और परिवार के अन्य लोगों को भी पीटा। इसमें वह घायल हो गए। आरोप है कि उन्होंने उनके गले से सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस ने राहुल, अनुज समेत तीन अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसीपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें