फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रिप्टो करंसी में निवेश कर कई गुना मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के शातिर गुजरात के राजकोट निवासी अमित ककड़िया रंछोड़भाई को साइबर अपराध थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल और तीन बैंक खातों की डिटेल बरामद की है। पकड़ा गया शातिर ठगी की रकम मंगवाने के लिए साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि पुलिस ने इसके तीन साथियों को 29 जुलाई को गिरफ्तार किया था। पुलिस को जांच में पता चला कि यह गिरोह www.lsecbuy.com के माध्यम से 21 राज्यों में 250 लोगों को ठग चुके हैं। पूरा गिरोह दुबई से संचालित हो रहा है। गिरोह के शातिर सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। अमित ककड़िया रंछोड़भाई साइबर अपराधियों को एक बैंक खाता उपलब्ध कराने के लिए 50 हजार रुपये लेता है।



तीन फर्जी कंपनी खोलकर खुलवाए बैंक खाते

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अमित ने अपने नाम पर कई प्रोफाइल बनाई और उनके आधार पर तीन फर्जी कंपनी खोली। फिर उनके बैंक में चालू खाते खुलवाए जिन्हें ठगी की रकम ट्रांसफर कराने में इस्तेमाल करने लगा। पुलिस द्वारा बैंक खाता फ्रीज कराने पर नया खाता खुलवा देता था। इसके पास से तीन खातों में पांच करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है। पुलिस का कहना है कि और शातिरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें