फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सभासदों ने तहसील और थाने का किया घेराव

विज्ञापन
मोदीनगर थाने पर हंगामा करते सभासद। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर पालिका परिषद की सभासद संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में सभासदों ने बुधवार को तहसील और थाने का घेराव किया। सभासदों ने गांव बेगमाबाद में पुलिस दबिश के दौरान सभासदपति पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान सभासदों और एसीपी में नोकझोंक भी हुई। एसीपी ने सभासदों को दो टूक जवाब देते हुए कहा पुलिस भीड़ के दबाव में आकर काम नहीं करेगी। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद वार्ड 15 की सभासद पूजा सिंह के पति वीर सिंह ने बीते अगस्त माह में गांव निवासी कृष्णपाल, मदनपाल, मांगेराम और विष्णु के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोदीनगर की निवाड़ी रोड पुलिस ने सोमवार रात मारपीट के आरोपी कृष्णपाल के घर दबिश दी थी। कृष्णपाल पक्ष ने पुलिस और सभासदपति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। कृष्णपाल पक्ष ने दबिश के दौरान सभासदपति की मौजूदगी और पुलिस पर नशे में धुत होकर महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया था।
कृष्णपाल पक्ष के प्रदर्शन के बाद सभासदपति वीर सिंह के पक्ष में बुधवार को सभासद संघर्ष समिति ने पहले तहसील और फिर मोदीनगर थाने पर नारेबाजी करते हुए हंगामा काटा। आंदोलनकारी सभासदों ने आरोप लगाया कि सभासदपति पर झूठे आरोप लगा उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। इस दौरान एसीपी और सभासदों में नोकझोंक भी हुई। निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद सभासद वहां लौट गए। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना का कहना है कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें