फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई निगम की टीम पर पथराव

Sun, 24 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सड़क के ‌किनारे हटाए जा रहे हैं अवैध कब्जे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजयनगर बाइपास औद्योगिक में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर शनिवार को स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हुए इस पथराव में भीड़ ने निगम की जेसीबी के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन


अफसरों और प्रवर्तन दल के लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। हालांकि पुलिस ने बाद में पथराव करने वाले लोगों को दौड़ाया और अभियान को जारी रखा। निगम ने नाले पर बनाए गए करीब 50 पक्के निर्माण को ध्वस्त किया।

विजयनगर के जोनल अधिकारी एसके गौतम, कर अधीक्षक जेबी कौल के नेतृत्व में यह अभियान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शुरू किया गया था। एसके गौतम ने बताया कि बीते दिनों उद्योग बंधु की मीटिंग में उद्यमियों ने अतिक्रमण की शिकायत की थी।
विज्ञापन


इस पर नगर आयुक्त के आदेश पर शनिवार को बाइपास चौकी से कोटगांव फाटक रोड पर यह अभियान चलाया गया। नाले पर बनाए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया तो करीब पौने दो बजे भीड़ उग्र हो गई। पुलिस की टीम थोड़ा आगे थी इसी दौरान लोगों ने टीम पर पथराव शुरू कर दिया।

जेसीबी चालक और टीम के लोगों ने भागकर जान बचाई। भीड़ ने जेसीबी पर अपना गुस्सा उतारा और शीशे तोड़ दिए। हालांकि जल्द ही पुलिस ने मामला संभाल लिया और लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। एसके गौतम ने बताया कि नगर आयुक्त से आदेश लेकर सोमवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें