फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निगम ने अतिक्रमण करने पर लगाया एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
वैशाली। सेक्टर पांच में नगर निगम की टीम ने लोगों की शिकायत को संज्ञान में लेकर सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की टीम ने बताया कि लोगों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 25 से अधिक अवैध दुकानों और रेहड़ी-पटरी वालों को हटाया गया है। वहीं टिन शेड लगाकर किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर एक लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि नगर निगम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि नहर पुलिया से शॉप्रिक्स मॉल और सरकारी स्कूल के आसपास लंबे समय से अतिक्रमण करने की शिकायतें आ रही थीं। अतिक्रमण की वजह से यातायात और पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत का संज्ञान लेकर 25 से अधिक दुकानों और ठेलों को हटाया गया। साथ ही अवैध रूप से लगाए गए टिन शेड भी तोडे़ गए। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में नियमों के तहत अभियान को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा किया गया। इस मौके पर नगर निगम की टीम से विनोद कुमार, अशोक कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। नगर निगम का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें