फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिले को आज 574 करोड़ की सौगात देंगे सीएम

विज्ञापन
पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर को उतारने के लिए हेलीपेड को सही करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले को नर्सिंग कॉलेज सहित 574 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। शनिवार को वे नुमाइश मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

सीएम करीब 9:45 बजे शिकारपुर स्थित रज्जू भैय्या सैनिक स्कूल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे।
नुमाइश मैदान में जनसभा को संबोधित करने के अलावा मुख्यमंत्री अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम में सहभागिता करने के साथ ही अटल आवासीय विद्यालय, राजकीय मेडिकल काॅलेज, विद्यार्थियों के विज्ञान प्रोजेक्ट, स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद और विभिन्न विभागों के विकास मॉडल देखेंगे।
मुख्यमंत्री उद्यमियों, प्रगतिशील किसानों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से भी संवाद करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री युवा योजना के स्वीकृति पत्र, सिरेमिक टूलकिट, थर्मल प्रिंटर, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक आदि वितरित करेंगे।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र को मिलेंगी 321.6 करोड़ की 20 नई परियोजनाएं : सदर सीट से विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र की 321.6 करोड़ रुपये लागत वाली 20 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इनमें सबसे अहम कल्याण सिंह मेडिकल काॅलेज के पास नर्सिंग काॅलेज और बुलंदशहर-स्याना-गढ़ मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास है। वहीं, विधानसभा क्षेत्र की 183.20 करोड़ रुपये लागत से पूर्ण 24 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।
इनमें यमुनापुरम स्पोर्ट्स स्टेडियम के ऑल वेदर स्विमिंग पूल का सुदृढ़ीकरण, 100 बेड का वर्किंग वूमन हॉस्टल, विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष, पुस्तकालय और अन्य निर्माण कार्य शामिल हैं।
सिकंदराबाद क्षेत्र के लिए सात नई परियोजनाएं, कई का लोकर्पण भी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों को 70.30 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने बताया कि एसटीपी परियोजना, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यशाला व प्रशिक्षण कक्ष निर्माण समेत 44.25 करोड़ की सात परियोजनाओं का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे।
साथ ही 26.05 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें सबसे अहम सरकारी अस्पताल में विद्युत फीडर और गुलावठी रोड पर सड़क निर्माण का काम शामिल है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सुरेंद्र दिलेर, सांसद भोला सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, क्षेत्रीय अध्यक्ष नबाव सिंह नागर, सातों विधायक के साथ निकायों के अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को लेकर तैनात रहेंगी 10 टीमें
मुख्यमंत्री को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए विभाग ने 10 टीमें बनाई गईं हैं। इसमें 44 चिकित्सक समेत 84 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगी है। साथ ही पांच एएलएस समेत नौ एंबुलेंस तैनात की गईं हैं। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने इसकी जानकारी दी।
विधायक ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए आवश्यक जिम्मेदारी तय कीं। इस दौरान मंडल अध्यक्षों, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
चार किलोमीटर की परिधि में नो फ्लाइंग जोन
डीएम बुलंदशहर कुमार हर्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से चार किलोमीटर की परिधि को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। प्रतिबंध सुबह छह बजे से लागू हो जाएगा। इस दौरान कोई भी ड्रोन, उपकरण प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ान नहीं भरेगा। उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पीएसी की पांच कंपनियां की जाएंगी तैनात
एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों के साथ ही एक हजार पुलिसकर्मी, पीएससी की पांच कंपनियां लगाई गईं हैं। हर संदिग्ध पर कड़ी नजर रखने के लिए भी निर्देशित किया गया है। प्रतिबंधित मार्ग पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें