फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मेरठ तिराहे से दुहाई के बीच बनेगी शहर की सबसे लंबी लॉजिस्टिक रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंकित तिवारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। मेरठ तिराहे से दुहाई के बीच जिले की सबसे लंबी लॉजिस्टिक रोड बनाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद सड़क के चौड़ीकरण समेत अन्य कार्य शुरू किए जाएंगे।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राम राजा ने बताया कि मेरठ तिराहे से दुहाई तक करीब 9.37 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क को मजबूत करने और जलभराव रोकने के लिए भी कार्य किए जाएंगे। इस पूरी परियोजना पर करीब 40.89 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने बताया कि यह शहर की अब तक की सबसे लंबी लॉजिस्टिक रोड होगी। इससे पहले लालकुआं के पास करीब 1200 मीटर सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


जलभराव रोकने के लिए दुरुस्त होंगे नाले
अधिशासी अभियंता ने बताया कि मेरठ रोड के पास औद्योगिक क्षेत्र है। यहां से बड़ी संख्या में भारी वाहन गुजरते हैं। ऐसे में सड़क को इस तरह तैयार किया जाएगा कि भारी वाहनों के दबाव में वह जल्दी क्षतिग्रस्त न हो। इसके साथ ही जलभराव रोकने के लिए सड़क किनारे बने नालों को भी दुरुस्त किया जाएगा। कई बार जलभराव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो जाती है। नालों को बेहतर करने के बाद इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। इससे सड़क की उम्र भी बढ़ेगी।

दो स्थानों पर बनेगी सीसी रोड
मेरठ रोड को हाल ही में एनसीआरटीसी ने पीडब्ल्यूडी को सौंपा है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क पर चरणबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। पहले चरण में मेरठ तिराहे से दुहाई तक काम होगा। सड़क के उन हिस्सों पर सीसी रोड बनाई जाएगी, जहां भारी यातायात और जलभराव के कारण सड़क के खराब होने की आशंका अधिक रहती है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मननधाम और नमो भारत के गुलधर रेलवे स्टेशन के नीचे सीसी रोड बनाई जाएगी। इससे बारिश के दौरान इन हिस्सों के खराब होने की आशंका कम होगी और सड़क लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रह सकेगी।
विज्ञापन


मानसून के बाद प्रमुख सड़कों पर 80 करोड़ से होंगे कार्य
मानसून के बाद पीडब्ल्यूडी मेरठ रोड समेत ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर करीब 80 करोड़ रुपये की लागत से 24 स्थानों पर कार्य शुरू करेगा। इनमें करीब 38 करोड़ रुपये से बनने वाला मोदीनगर-हापुड़ मार्ग, 19 करोड़ रुपये से मुरादनगर-रावली-सुराना मार्ग का चौड़ीकरण और करीब दो करोड़ रुपये से राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर बने फ्लाईओवर पर सर्विस लेन तैयार करने का कार्य भी शामिल है। अधिशासी अभियंता ने बताया कि सभी कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कुछ कार्य शुरू भी किए गए थे, लेकिन मानसून के कारण उन्हें रोकना पड़ा। मौसम सामान्य होने के बाद इन्हें दोबारा शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें