फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शहर को मिली 63.84 करोड़ की 11 परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से गाजियाबाद को 63.84 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 परियोजनाओं की सौगात दी। करीब 40.34 करोड़ रुपये की लागत से तैयार मल्टीलेवल कार पार्किंग सहित तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। जबकि, 23.49 करोड़ रुपये की प्रस्तावित लागत से तैयार होने वाली आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया।लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें 38.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए बस अड्डे के पास मल्टीलेवल कार पार्किंग, करीब 1.21 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम की ओर से संचालित छह बालिका विद्यालयों में 36 स्मार्ट क्लास और 24.95 लाख रुपये की लागत से वसुंधरा स्थित आदर्श पार्क में सूर्य नमस्कार की 12 योग मुद्राओं को दर्शाते स्टेच्यू शामिल हैं। इस मौके पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने कहा कि राज्य स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार हो चुकी और आगामी परियोजनाओं का जनता को खासा लाभ मिलेगा। नया बस अड्डा और अर्थला जैसी घनी आबादी वाले क्षेत्र में 200 चार पहिया और 542 दोपहिया एक साथ खड़े करने की क्षमता वाली मल्टीलेवल पार्किंग से स्थानीय निवासियों के अलावा मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि उत्तरांचल और पूर्वांचल भवन बनकर तैयार हैं, लेकिन इनको लोकार्पण की सूची में शामिल नहीं किया गया है। उम्मीद है कि इन दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री स्वयं गाजियाबाद आकर करेंगे। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए नगर का विकास कितना जरूरी है, इस बात को सरकार ने अच्छी तरह समझा है।
विज्ञापन


तालाबों की खोई पहचान लौटेगी
अमृत 2.0 के अंतर्गत गाजियाबाद के चार तालाबों को पहले चरण में विकसित किया जाएगा। इन्हें पिकनिक स्पॉट और व्यायाम स्थल के रूप में विकसित करने की योजना नगर निगम ने बनाई है। महापौर ने कहा कि मोरटा, नायफल, सदरपुर और पक्का गांव के बाद दो और तालाबों को विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। चरणबद्ध तरीके से शहर के सभी तालाबों की खोई पहचान लौटाई जाएगी।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का लोकार्पण
-
परियोजना लागत
मल्टीलेवल कार पार्किंग 38.83 करोड़ रुपये
स्मार्ट क्लास रूम 1.21 करोड़ रुपये
सूर्य नमस्कार स्टैच्यू 24.95 लाख रुपये

इन परियोजनाओं का शिलान्यास
सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत कैमरा इंटीग्रेशन 6.67 करोड़ रुपये
विजयनगर जोनल कार्यालय का निर्माण 6.96 करोड़ रुपये
सीनियर केयर सेंटर का निर्माण 2.32 करोड़ रुपये
आधुनिक कारकस प्लांट की स्थापना 5.74 करोड़ रुपये
चार तालाबों का विकास कार्य 1.77 करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें