फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के तीन हजार केबल टीवी बंद

Tue, 28 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
केबल टीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के नियमों की अनदेखी करने, ग्राहकों को रसीद व कार्ड न देने पर डीएम ने चार लोकल केबल ऑपरेटरों पर बड़ी कार्रवाई की है। डीएम के निर्देश पर चारों केबल ऑपरेटरों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। इससे शहर के तीन हजार से ज्यादा केबल टीवी बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


मनोरंजन कर उपायुक्त एचएन शुक्ला ने बताया कि केबल ऑपरेटरों को पहले ही बता दिया गया था कि वह मानक के अनुरूप रसीद व कार्ड छपवाएं और उसे ग्राहकों को दें। कुछ ऑपरेटर आदेशों की अनदेखी कर रहे थे।

डीएम ने कविनगर कोतवाली क्षेत्र के राहुल केबल टीवी नेटवर्क, यादव केबल, दिनेश केबल और इंदिरापुरम क्षेत्र में भंडारी केबल नेटवर्क के संचालन पर रोक लगा दी है। इससे 3 हजार से ज्यादा टीवी बंद हो गए हैं। ऑपरेटर टैक्स के साथ रसीद व कार्ड देंगे तो केबल संचालन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि केबल ऑपरेटर ग्राहकों से पैसे लेते थे लेकिन विभाग में जमा नहीं करा रहे थे। दूसरी ओर टैक्स जमा करने में डेन और हैथ-वे कंपनी भी लापरवाही बरत रही है। डेन कंपनी के मैनेजर अतुल अग्रवाल पर विभाग जल्द ही कार्रवाई करेगा। साथ ही सेक्शन 29 के  तहत कंपनियों पर एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें