फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने भेजी सेल्फी, पैरेंट्स ने दिखाया वोट का निशान

Tue, 14 Feb 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
सेल्फी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को स्कूल खुलते ही बच्चों की सेल्फी आने लगीं। शनिवार को हुए मतदान में बच्चों से उनके पैरेंट्स के साथ की सेल्फी स्कूलों में मंगवाई गई थी, ताकि उन्हें जागरूकता कार्यक्रम के लिए 5 अंक दिए जा सकें। सेल्फी देकर पांच अंक लेने का उत्साह यूपी बोर्ड के मुकाबले सीबीएसई स्कूलों के बच्चों में ज्यादा दिखा।
विज्ञापन


चुनाव के बाद सोमवार को जब स्कूल खुले तो बच्चों ने सेल्फी देना शुरू किया। गुरुकुल स्कूल के डायरेक्टर सचिन वत्स ने बताया कि उनके यहां तो चार अलग-अलग ग्रुप सेल्फी रिसीव करने के लिए बनाए गए थे। ठाकुरद्वारा स्कूल की प्रिंसिपल पूनम शर्मा ने बताया कि उनके  यहां छात्राओं ने मेल पर सेल्फी मंगवाई थी।

फिलहाल अब एक टीम लगाई गई है, यह तय करने के लिए कि किन बच्चों ने सेल्फी भेजी है। यूपी बोर्ड के बच्चों के पैरेंट्स सोमवार को अपनी उंगली का निशान दिखाने स्कूल पहुंचे। जीजीआईसी की प्रिंसिपल सुधा रानी कटियार ने बताया कि छात्राओं ने सेल्फी भी भेजी है और बहुत से अभिभावक सोमवार को स्कूल पहुंचे और वोट डालने का प्रूफ दिखाया।
विज्ञापन


सुधा रानी कटियार ने बताया कि जो सेल्फी आई हैं और जो पैरेंट्स उंगली का निशान दिखा रहे हैं, उनका रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके बाद देखा जाएगा कि किन बच्चों के परिवार से सेल्फी नहीं आई। अगले पैरेंट्स टीचर मीटिंग में अभिभावकों से बातचीत कर यह जानने की कोशिश की जाएगी कि वे वोट डालने क्यों नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें