फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल तक पहुंचा बुंदेलखंड में सूखे का मामला

Mon, 11 Apr 2016 12:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
राज्‍यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड में सूखे का मामला राज्यपाल तक पहुंच गया है। गाजियाबाद में रहने वाले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने इस मामले से राज्यपाल रामनाईक को अवगत कराया। राज्यपाल ने जल्द ही इस मामले में ठोस कदम उठाए जाने का आवश्सन दिया है।
विज्ञापन


रविवार को एक विशेष मुलाकात में राजा वर्मा ने बताया कि किसानों की दुर्दशा को लेकर वह अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ पिछले कई दिनों से बुंदेलखंड में घूमे थे। पानी को लेकर वहां मची त्राहिमाम और वहां के लोगों की समस्याओं को लेकर वह शनिवार सुबह ही लखनऊ पहुंचे।

राजा वर्मा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पहले ही राज्यपाल से मिलने के लिए समय ले लिया गया था। शनिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे उनकी अध्यक्षता में 15 भाजपाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल से मुलाकात की।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने बु़ंदेलखंड की समस्या पर राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि किसानों की ऋण वसूली को तत्काल रोकने के साथ ही बुंदेलखंड को पूर्ण रूप से सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। उन्होंने बताया कि सूखे के चलते किसानों की बेटियों की शादियां तक नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह प्रत्येक किसान को शादी के लिए दो लाख रुपये की सहायता दे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें