फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा युवती की मौत का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड स्थित एक सोसायटी में 7 अप्रैल को 15वीं मंजिल से गिरकर हुई युवती की मौत का राज मोबाइल फोन की फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुल सकता है। पुलिस को फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल चुकी है। सर्विलांस टीम इसका अध्ययन कर रही है। जल्द ही मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। मामले में युवती के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म व हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन


सात अप्रैल को युवती की सी ब्लॉक स्थित एक सोसायटी की 15वीं मंजिल से गिरकर मौत होने की बात सामने आई थी। पुलिस की फॉरेंसिक जांच और अब तक की पूछताछ में तमाम बातें सामने आई हैं। आठ अप्रैल को किसान संगठन के लोगों ने आरोप लगाया था कि युवती के परिजनों का 16वीं मंजिल पर रहने वाले युवक से झगड़ा हुआ था। पुलिस की पूछताछ में किसी भी तरह के झगड़े या कहासुनी की पुष्टि नहीं हुई। जिस व्यक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों का आरोप था वह व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रहता है। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी ऊंचाई से गिरने पर लगने वाली चोटों के अलावा किसी अन्य तरह की चोट लगना सामने नहीं आया था। वहीं युवती के पिता व बहन ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। मामले को लेकर जमकर हंगामा भी हुआ। 8 अप्रैल को परिवार व रिश्तेदारों ने सीआईएसएफ मार्ग को जाम भी किया। वहीं मामले में पुलिस ने पिता और बहन के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे थे। सीडीआर में अहम सुराग न मिलने के बाद यह प्रक्रिया की गई। रविवार को फॉरेंसिक टीम ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि जांच व सर्विलांस टीम फॉरेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल सकते हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें