फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर ठगों ने उड़ाए 3.45 लाख, वापस हुए 2.40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड क्षेत्र के बृज विहार निवासी चाय विक्रेता राहुल जैन के खाते से साइबर ठगों ने 3.45 लाख रुपये निकाल लिए। हालांकि, उन्हें केवल 2.40 लाख रुपये ही वापस मिल पाए। ठगी एपीके फाइल भेजकर नवंबर में हुई थी। अब जाकर पीड़ित को रकम वापस मिली है। प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि राहुल जैन ने नवंबर में पुलिस को शिकायत दी थी। आरोप था कि उनके पास व्हाट्सएप पर अंजान नंबर से एक एपीके फाइल आई थी। जब उन्होंने क्लिक किया तब उनके खाते से 10 बार में 3.45 लाख रुपये कट गए। साइबर सेल टीम ने तुरंत जांच शुरू की और जिस बैंक खाते में रकम ट्रांसफर हुई थी उसे फ्रीज कर राशि को बैंक होल्ड कराया। इसके बाद कोर्ट प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के खाते में 2.40 लाख रुपये वापस कराए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें