फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोदीनगर के जावेद की है फ्लाईओवर से गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। आरडीसी फ्लाईओवर से ग्रिल तोड़कर झोपड़ी पर पलटी कार मोदीनगर के विजयनगर कालोनी में रहने वाले जावेद की है। जावेद के साथ ही कार सवार एक अन्य युवक की भी पहचान पुलिस ने कर ली है। कविनगर पुलिस का दावा है कि जल्द ही कार सवारों पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी।

एक अप्रैल की रात आरडीसी फ्लाईओवर से गिरी कार जावेद की है। पुलिस ने कार के नंबर से मालिक जावेद की पहचान की है। इसके साथ ही सीसीटीवी की फुटेज से डासना की ननका गढ़ी निवासी रेहान की भी पहचान पुलिस ने कर ली है। दुर्घटना के समय दोनों ही कार में सवार थे। कविनगर पुलिस ने दोनों के घरों पर दबिश दी लेकिन दोनों ही नहीं मिले। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार सवार चारों युवक मोदीनगर से डासना रिश्तेदारों के यहां ईद मिलन के लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लौटते समय कार अनियंत्रित होकर आरडीसी फ्लाईओवर से ग्रिल तोड़कर नीचे गिरी और रेलवे की दीवार से टकराकर संदीप की झोपड़ी पर जा गिरी। झोपड़ी में सो रही मधु और उसके दो बच्चे कार की चपेट में आने से घायल हो गए। मधु की हालत गंभीर है और सफदरगंज में उपचार चल रहा है। जहां मधु ने एक बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि मधु की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि दो की पहचान हो चुकी है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें