मोदीनगर। कृष्णानगर कॉलोनी में रास्ते में खड़ी को लेकर हुए विवाद में दबंग ने युवक के सिर में ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी की कार सड़क पर खड़ी हुई थी, युवक ने अपनी कार निकालने के लिए रास्ता मांगा था।
कृष्णानगर कॉलोनी निवासी सागर ने बताया कि उन्हें रविवार को वह अपने भाई के रिश्ते के लिए लड़की देखने जा रहे थे। पास पड़ोस में रहने वाले दबंग ने अपनी कार सड़क पर खड़ी की हुई थी। सागर ने सड़क से कार हटाने के लिए कहा तो आरोपी आग बबूला हो गया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा होने लगा। आरोप है कि गुस्साए दबंग ने ईंट मारकर सागर का सिर फोड़ दिया। आरोपी ने पुलिस से मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।