फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उधार की रकम ना मिलने पर दबंगों ने दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। विकास कुंज कालोनी में उधार की रकम समय पर न देने पर दबंगों ने दो भाइयों को अपने घर में बिठा दिया है। रकम ना मिलने पर गाली गलौज कर धमकी दी। बच्चे की मां ने तीन आरोपियों के खिलाफ बॉर्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता पूजा ने बताया कि उन्हें कुछ रुपयों की जरूरत थी। उन्होंने कॉलोनी निवासी नीरज से 25 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बाद उनके भतीजे विशाल ने 10 हजार रुपये और नीरज से, 10 हजार रुपये हवलदार से और तोमर उर्फ टाइगर से 10 हजार रुपये उधार लिए थे। उधार ली रकम में से पीड़िता कुछ रकम वापस दे चुकी है। आरोप है नीरज, तोमर और हवलदार ने उनके बेटे और भतीजे को जबरन अपने पास बैठा रखा है। उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। रकम न देने पर बच्चों को जबरन नौकर बनाने की धमकी दे रहे हैं। एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें