फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हर ओर रही लोहडी़ की धूम

Sat, 14 Jan 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढोल-नगाड़ों और गिद्दे-भांगड़ा के साथ शुक्रवार को लोहड़ी मनाई गई। जगह-जगह आग जलाकर, उसमें फुल्ले, रेवड़ी आदि जलाए गए। लोहड़ी की हलचल सुबह बाजारों में भी दिखी। अनाज मंडी में सुबह से मूंगफली, रेवड़ी और फुल्ले खरीदने वालों की भीड़ रही। स्कूलों, सामाजिक संगठनों और सोसायटीज में लोहड़ी की धूम रही।
विज्ञापन


संयुक्त व्यापार मंडल ने रमतेराम रोड पर लोहड़ी मनाई। इस मौके पर अशोक भारती, राकेश शर्मा, प्रवीण बत्रा, गौरव गर्ग सहित व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे। गुरुनानक इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी धूमधाम से लोहड़ी मनाई।

आग के चारों तरफ गिद्दा करते हुए सभी लड़कियों ने नृत्य भी किया। उसके बाद सभी ने एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। इस मौके पर मुख्य रूप से सरदार मनजीत सिंह, इंदरजीत सिंह टीटू, हरपवन कौर मौजूद रहे। डीपीएसजी इंटरनेशनल स्कूल में लोहड़ी और मकर संक्रांति मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिता सेठी ने बधाई दी।
विज्ञापन


उधर, बार एसोसिएशन में भी लोहड़ी मनाई गई। इस मौके पर हरप्रीत सिंह जग्गी, अध्यक्ष राकेश कैली, महामंत्री रवि शर्मा, एसपी सिंह, गुरदीप सिंह, विनय जैन, अनिल सैनी, मुकेश शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

इसके साथ ही अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा व महिला सभा ने बेसहारा बच्चों को गर्म कपड़े, जरूरत का सामान, मिठाई बांटी। इसके बाद सभी बच्चों को खाना खिलाया। इस मौके पर महासभा के अध्यक्ष सुभाष चंद गुप्ता, भारती गर्ग, दिनेश अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, मोहित बंसल, सुनीता अग्रवाल, सविता माहेश्वरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें