फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अलग-अलग स्थानों पर तीन युवकों के शव फंदे पर लटके हुए मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की अलग-अलग कॉलोनियों में सोमवार को तीन युवकों के शव फंदे पर लटके हुए मिले। हालांकि पुलिस के तीनों घटनास्थलों से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सुसाइड की तीनों घटनाओं के पीछे कारण का पता लगाने का प्रयास किया रहा है। अभी परिजन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


घटना एक-
सुशील कुमार (18) निवासी कृष्णा विहार फेस टू में परिवार के साथ रहते थे। वह निजी फैक्टरी में काम करते थे। उनके बड़े भाई मनोज ने पुलिस को बताया कि सुशील सुबह साढे़ 10 बजे घर से नौकरी के लिए गए थे। कुछ ही देर में वह घर लौट आए। इसके बाद वह पिता के कमरे में चले गए और फंदे पर लटक गए। जब वह पिता के कमरे में गए तो फंदे पर सुशील लटके हुए थे। उन्होंने गमछे की सहायता से गार्डर पर फंदा लगाया था।
घटना दो- आशू (28) निवासी राहुल गार्डन कॉलोनी परिवार के साथ रहते थे और दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। उनके बड़े भाई रोहित ने बताया कि सोमवार सुबह छोटे भाई आशू के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उनके पिता ब्रह्म सिंह ने खिड़की से झांक कर देखा तो आशू फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ने के बाद फंदे से उतारा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आशू की पत्नी रश्मि ढाई माह पहले घरेलू कलह के चलते एक साल की बेटी को लेकर मायके चली गई थी। कई बार बुलाने के बाद भी वह वापस नहीं आ रही थी और इसी वजह से आशू तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन



घटना तीन -
सुबोध पांडे (21) परमहंस विहार कॉलोनी में माता-पिता के रहकर दैनिक मजदूरी करते थे। पिता मनोज पांडे ने बताया कि काम न होने के चलते सोमवार को बेटा घर पर ही था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। चिकित्सक ने जांच की तो उसे मृत घोषित कर दिया।

अलग-अलग तीन स्थानों पर युवकों ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। इनमें एक युवक का पता चला है कि पत्नी के वापस न आने पर तनाव में था। बाकी दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। किसी भी घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजन जो शिकायत देंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ज्ञान प्रकाश राय एसीपी अंकुर विहार।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें