फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक माह बाद आज से पटरी पर लौटेगी बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। बरेली जंक्शन पर मरम्मत कार्य के चलते पिछले एक माह से निरस्त चल रही बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन मंगलवार से पटरी पर लौटेगी। एक माह बाद ट्रेन का संचालन बहाल होने से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर पांच जुलाई से तीन अगस्त तक ट्रेनों की गति और संचालन क्षमता बढ़ाने के लिए इंजीनियरिंग और विद्युत समेत अन्य विभागों की ओर से बरेली यार्ड की पुरानी वाशिंग लाइन का आधुनिकीकरण किया गया। ऐसे में ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया गया था। चार अगस्त से बरेली-दिल्ली और दिल्ली-बरेली के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल हो जाएगा। जिससे बरेली और दिल्ली की दिशा में यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को राहत मिलेगी।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि एक माह बाद बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल होने से रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें