फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैंप लगाकर बैनामे व म्यूटेशन की समस्याओं को दूर करेगा प्राधिकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विकास प्राधिकरण से जुड़ी संपत्ति के बैनामे और म्यूटेशन के लिए आवंटियों को भटकना नहीं होगा। सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्राधिकरण में आने वाले सोमवार से कैंप लगाया जाएगा। सात दिन के कैंप में इस प्रकार की सभी समस्याओं को सुनने के साथ निवारण किया जाएगा। उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने बताया कि जनसुनवाई में सबसे अधिक परेशानी बैनामा नहीं होने के और म्यूटेशन की सामने आई हैं। लोगों को इस समस्या का निदान दिलवाने के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


सभी कर्मचारी 10 से 5 बजे तक करेंगे समाधान

जानकारी के अनुसार उपाध्यक्ष के सामने गई शिकायतों में सामने आया है कि बैनामा और म्यूटेशन के लिए लोगों को कई बार चक्कर लगाने पड़ने हैं। कई आवंटियों ने बताया कि उनका बैनामा कई वर्ष बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ। इन परेशानियों की जानकारी के बाद इसमें जिम्मेदार कर्मचारियों को फटकार लगाने के बाद इस कैंप का फैसला लिया गया। जानकारी के अनुसार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक इससे संबंधित अधिकारी दफ्तर में रहेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें