फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अवैध काॅलोनी को किया ध्वस्त

विज्ञापन
मटियाला में अवैध निर्माण ध्वस्त करती जीडीए की टीम। स्रोत: जीडीए
विज्ञापन
गाजियाबाद।
विज्ञापन

मटियाला में 25 बीघे में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग को जीडीए की टीम ने सोमवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। इस दौरान स्थानीय विकासकर्ताओं की ओर से विरोध किया गया लेकिन जीडीए के प्रवर्तन दस्ते ने कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन

जीडीए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अशोक जैन व सचिन चौधरी द्वारा मटियाला के निकट लगभग 25 बीघा में अवैध रूप से फ्रेंडस कालोनी विकसित की जा रही थी। टीम ने कालोनी की मुख्य आरसीसी सड़क व अन्य सड़कें, भूखंडों की बाउण्ड्रीवाल, विद्युत पोल ध्वस्त कर दिया। जीडीए सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृति के अनधिकृत रूप से निर्माण को ढहा दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान जीडीए के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और प्रवर्तन जोन-3 के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें