फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
राजनगर एक्सटेंशन स्थित रामलीला मैदान में चल रही कथा में भजन की प्रस्तुति देते भजन गायक अनूप जलो
विज्ञापन
गाजियाबाद। श्री सनातन परिवार फाउंडेशन की कथा में बृहस्पतिवार को भजन गायक अनूप जलोटा पहुंचे। उन्होंने ''''ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन'''', ''''मैया मोरी मैं नहीं माखन खायो'''' और ''''काशी बदली अयोध्या बदली अब मथुरा की बारी है'''' भजन सुनाकर भक्ति का रंग गहरा कर दिया। भजनों पर श्रद्धालु सीट से खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
विज्ञापन

इससे पहले पांचवें दिन कथा व्यास शिवानंद भाई ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। पूतना उद्धार, माखन चोरी और ग्वाल-बालों के साथ मनोहारी लीलाएं सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने कहा कि बाल लीलाएं भक्त और भगवान के प्रेम, वात्सल्य और समर्पण का संदेश देती हैं।
इस दौरान सूधन रावत, नरेंद्र सांगवान, विभा रावत, अजय शर्मा, प्रवीण चौधरी, देवेंद्र सांगवान, विवेक त्यागी, गौरव सिंगला, निखिल दुबे, अमित तिवारी, योगेंद्र सिंह, अनिल सांवरिया, अभिषेक शर्मा, यज्ञदत्त त्यागी मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को हनुमान अंश की दल कथा में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें