फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हवा ने दिलाई राहत रेड से ऑरेंज जोन में पहुंची हवा एक्यूआई हुआ 244

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा ने शहर की हवा में घुले जहरीले कणों को कुछ कम तो किया, लेकिन हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। बीते 24 घंटे के अंतराल में गाजियाबाद के वायु गुणवत्ता सूचकांक में 80 अंकों की कमी दर्ज की गई, इससे हवा रेड से ऑरेंज जोन में पहुंच गई और लोगों को मामूली राहत मिल सकी। गाजियाबाद के गोविंदपुरम इलाके का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से कम हुआ, जबकि खोड़ा का एक्यूआई 300 के पार बना रहा और अन्य स्टेशनों का 300 से नीचे आया।
विज्ञापन

दिवाली की रात आतिशबाजी के बाद शहर की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। मंगलवार की सुबह धूप खिलने और हवा की रफ्तार ने हवा में घुले धूल और धुएं के कणों को साफ करने का प्रयास तो किया, लेकिन पूरी तरह राहत नहीं मिल सकी। दिवाली के बाद सीपीसीबी की ओर से जारी बुलेटिन में मंगवार शाम चार बजे गाजियाबाद का एक्यूआई 244 दर्ज किया गया जो बीती शाम के मुकाबले 80 अंक कम था। वहीं, खोड़ा के एक्यूआई में 60 अंकों की कमी तो आई, लेकिन यहां की हवा मंगलवार को भी बेहद खराब श्रेणी में बनी रही और एक्यूआई 320 दर्ज किया गया। शहर में सबसे साफ हवा गोविंदपुरम की दर्ज की गई, यहां का एक्यूआई 200 से नीचे दर्ज किया गया जो कि सामान्य श्रेणी मानी जाती है। इसके अलावा अन्य सभी स्टेशनों का एक्यूआई 300 से कम हुआ इससे सांस के मरीजों को मामूली राहत मिल सकी। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, मौसम भी कुछ अनुकूल है इससे वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
शहर के स्टेशनों का एक्यूआई
गोविंदपुरम-171
इंदिरापुरम-144
लोनी-244

न्यू तहसील लोनी-271
वसुंधरा-285

वेद विहार-269
संजयनगर-274

वेव सिटी-290
खोड़ा 320
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें