फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दम घोंटू हुई हवा... देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा गाजियाबाद, एक्यूआई हुआ 434

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। चौबीस घंटे के अंतराल में हवा और खतरनाक स्थिति में पहुंच गई। 33 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 434 दर्ज किया गया। इसके साथ ही गाजियाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। वहीं ग्रेटर नोएडा 454 अंक के साथ देश का सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा।
विज्ञापन

ग्रैप के तीसरे चरण में कार्रवाई के बावजूद प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है क्योंकि कूड़ा जलने और धूल उड़ने पर रोक नहीं लग पा रही है। यही कारण है कि इस साल प्रदूषण का स्तर पिछले वर्षों के मुकाबले काफी ज्यादा बढ़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि मंगलवार को शहर के चारों स्टेशनों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई भी 11 माह बाद 400 से अधिक पहुंचा। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि निगरानी बढ़ाई गई है। आने वाले दिनों में इसका सकारात्मक परिणाम दिखेगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को खुद से भी सावधानी बरतनी होगी। घर के सामने व आसपास सुबह शाम पानी का छिड़काव करने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहर
ग्रेटर नोएडा454
गाजियाबाद 434
हापुड़ 398
बागपत 397
नोएडा 390
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें