लोनी। हिंडन डूबक्षेत्र में करीब 250 बीघा भूमि पर अवैध तरीके से बसाई जा रहीं कॉलोनियों पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। वहां बने हुए मकानों में रहने वाले लोगों को नोटिस भी दिए गए थे, जेसीबी मशीन चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
लोनी तहसीलदार डॉ. अरुण अग्रवाल ने बताया कि हिंडन डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां बनाकर बेचने की सूचना मिली तो शुक्रवार को जीडीए, सिंचाई विभाग और पुलिस के साथ क्षेत्र के असालतपुर और भनेडा खुर्द गांव में हिंडन नदी डूब किनारे जेसीबी से ध्वस्त किया गया। हिंडन नदी के डूब क्षेत्र के दोनों गांव में 250 बीघा जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनियां बसाई जा रही थी। इन सभी को ध्वस्त कर दिया गया है। इसमें कुछ कॉलोनइाजरों के नाम भी सामने आए हैं उन पर भी कार्रवाई की तैयारी है। उन्होंने बताया कि डूब क्षेत्र की कॉलोनियों के निवासियों ने बताया कि उन्होंने सुभाष त्यागी, शिव कुमार त्यागी निवासी भदौली, जोगेंद्र यादव निवासी बहरामपुर और अनिल शर्मा निवासी मयूर विहार दिल्ली से खरीदे थे। कार्रवाई के दौरान निर्माणाधीन प्लाट की चहारदीवारी ध्वस्त की गई हैं। लोगों की शिकायत पर जीडीए और सिंचाई विभाग को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देशित किया है।
-