फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सागर कूलर व सेफ इंडस्ट्रीज में 12 घंटे से अधिक समय तक चली कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी कॉलोनी में सागर कूलर व सेफ इंडस्ट्रीज में छापे की कार्रवाई 12 घंटे से अधिक समय तक चली। जीएसटी अधिकारियों को काफी गडबड़ी मिली। फिलहाल अभी तक जीएसटी चोरी की राशि स्पष्ट नहीं हो सकी। जांच में कंपनी के कई अघोषित गोदाम मिले हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा के डिप्टी कमिश्नर रांती देव सिंह के नेतृत्व में 25 सदस्यीय दल ने गोविंदपुरी कॉलोनी स्थित सागर कूलर एंड सेफ इंडस्ट्रीज पर छापा मारा था। 12 घंटे से अधिक समय तक छापेमारी की कार्रवाई की गई। अकाउंट संबंधित फाइलों के अलावा अन्य जरूरी दस्तावेज टीम ने अपने कब्जे में ले लिए थे। जांच के दौरान व्यापारी व जीएसटी टीम के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई। डिप्टी कमिश्नर रांती देव सिंह ने बताया कि कंपनी के खिलाफ एक शिकायत मुख्यमंत्री और कमिश्नर को की गई थी। इसके आधार पर छापा मारकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। शिकायत में बताया गया था कि कंपनी के कई गोदाम जीएसटी में अघोषित है। पांच अघोषित गोदाम और एक फैक्टरी मिली है। कारोबारी द्वारा जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया था। दस्तावेजों की जांच चल रही है। कई करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ में आने का अनुमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें