फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती को धमकी देने के मामले में आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र की रहने वाली एक युवती से मेरठ निवासी जुबैर ने नाम व पहचान बदलकर दोस्ती की। इसके बाद एक साल तक बातों के जाल में फंसाकर उससे फोटो व घर का पता लिया। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए 50 हजार रुपये की मांग रख दी। पीड़िता ने दोस्त की मदद से आरोपी जुबैर को गिरफ्तार कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में पीड़िता ने बताया कि जून 2024 में उसकी उम्र 17 वर्ष थी। तब इंस्टाग्राम पर एक लड़की की आईडी से उसकी आईडी पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। कुछ दिन बाद उस आईडी के जरिए मैसेज से बातचीत शुरू हो गई। करीब तीन-चार महीने बाद युवती को पता चला कि जिस लड़की से वह बात कर रही है व असल में लड़का है और उसका नाम जुबैर है। बातों के जाल में फंसाकर तब आरोपी उसके न्यूड फोटो, घर का पता और बाकी जानकारी हासिल कर चुका था। आरोप है कि इसके बाद जुबैर ने न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। तीन नवंबर को आरोपी ने 50 हजार रुपये लेकर उन्हें इंदिरापुरम स्थित कालापत्थर मार्ग पर बुलाया। इस समय तक पीड़िता आरोपी की वजह से मानसिक तौर पर प्रताड़ित हो चुकी थी। तब उसने अपने एक दोस्त से मदद मांगी। दोस्त के साथ मिलकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी को गिरफ्तार कराया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ के बाद चार नवंबर को कोर्ट में पेश किया गया और यहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें