फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी की एक माह बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। रास्ते में रोक कर 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी की एक माह बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता की मां ने युवक पर अपहरण की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने डीएम को भेजे गए पत्र में उल्लेख किया है कि 12 अक्तूबर की शाम उनकी 12 साल की बेटी दुकान से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने उसे रास्ते में रोक कर अश्लील हरकत की। आरोपी ने हाथ पकड़ कर जबरन उसे अपने साथ ले जाने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर लोगों को आता देखकर आरोपी धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़िता का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने आरोपी को नामजद कर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन, रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद उन्होंने सीडब्ल्यूसी हापुड़ में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद से आरोपी लगातार कॉल कर उनकी बेटी के अपहरण करने की धमकी दे रहा है। जिस कारण वह और उनका परिवार बुरी तरह डरा हुआ है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें