इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित झुग्गी झोपड़ी में सो रही सात वर्ष की मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी वारदात के बाद आधा घंटे तक झुग्गी में रहा। आरोपी ने झुग्गी में रखे 11 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद जब वह झुग्गी से भागा तो मासूम की चीख निकली। इसके बाद परिजन उठे और घटना का पता चला। 18 अप्रैल की देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों पैर में गोली लगने के बाद फर्रूखाबाद के सुतनापुर गांव निवासी अल्फाजुद्दीन उर्फ भालू गिरफ्तार हुआ।एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अप्रैल की रात आरोपी अल्फाजुद्दीन चोरी के इरादे से झुग्गी में दाखिल हुआ था। उस समय बच्ची, उसके माता-पिता और तीन भाई गहरी नींद में सो रहे थे। आरोपी ने बच्ची को देखा तो उठाकर पास के ही पार्क में ले गया और दुष्कर्म की वारदात की। इसके बाद वह बच्ची को वापस झुग्गी में छोड़ने गया तो वहां पर मोबाइल फोन और 11 हजार रुपये की नकदी मिली। परिजन की आहट के बाद आरोपी के जाने के बाद ही बच्ची चिल्लाई। इसके बाद परिजन जागे।
पुलिस ने 16 अप्रैल के बाद छानबीन शुरू की तो पास की बिल्डिंग पर लगे सीसीटीवी कैमरों से तीन फुटेज मिलीं। पहली फुटेज में आरोपी झुग्गी में दाखिल होता और पांच मिनट बाद बच्ची को कंधे पर उठाकर ले जाता दिखा है। आधा घंटे बाद आरोपी वापस बच्ची को लाते हुए दिखाई दिया। बच्ची पैदल ही आरोपी के साथ झुग्गी में जा रही थी। आरोपी झुग्गी में भी करीब 25 से 30 मिनट तक रहा और चोरी को अंजाम दिया। तीसरी फुटेज में वह बाहर निकलकर भागता दिखाई दिया। एसीपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में यह सभी बातें स्वीकार की हैं। साथ ही आरोपी के पास से 10 हजार रुपये व तमंचा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि आारोपी नशे का आदी है और चुराए हुए रुपये में से उसने 1100 रुपये का मादक पदार्थ भी खरीदा था। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।