फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगे 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 35 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है।
विज्ञापन


राधे श्याम विहार कॉलोनी निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह शेयर बाजार में निवेश करते हैं और एक माह पहले व्हाट्सएप के माध्यम से एक निवेशक ग्रुप के संपर्क में आए। यह कंपनी ट्रेडिंग का काम करती है। इसके चलते युवक को भरोसा हो गया। संदीप कुमार को ग्रुप में निवेश से संबंधित सलाह दी जाती थी। उनसे पहले पांच हजार रुपये निवेश कराए गए, बाजार में मुनाफे को देखते हुए युवक ने फिर 35 हजार रुपये निवेश कर दिये। रुपये जमा होने पर उनका खाता बंद कर दिया गया। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें