फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को तरसा टीएचए, आज भी नहीं मिलेगा गंगाजल

Fri, 01 Jul 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वसुंधरा
विज्ञापन
पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डेल्टा कालोनी और वसुंधरा के रेजिडेट्स को बृहस्पतिवार को पानी के लिए तरस पड़ा। इन कालोनियों में सुबह महज 30 से 45 मिनट ही पानी की सप्लाई हुई। शाम तक घरों की टंकियों का पानी खत्म हो जाने से रेजिडेंट्स की मुसीबत और बढ़ गई।
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त गंगाजल की लाइन में भरा पानी नहीं निकल पाने से बृहस्पतिवार को मरम्मत नहीं हो पाई। नगर निगम मोटर लगाकर पानी की लाइन को खाली करने में लगा है। बड़ी लाइन होने सेपानी निकालने में समय लगा रहा है। अब शुक्रवार सुबह ही लाइन की मरम्मत शुरू होगी और शनिवार से गंगाजल की आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।

इंदिरापुरम में बुधवार की सुबह 10 बजे से ड्रिलिंग के दौरान 32 इंच की मुख्य गंगाजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से वसुंधरा और डेल्टा कालोनी में गंगाजल सप्लाई बंद है। बृहस्पतिवार सुबह कालोनियों में गंगाजल की सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन


नगर निगम ने नलकूप के जरिए पानी की सप्लाई की। गर्मी में पानी की मांग अधिक होने की वजह से नगर निगम द्वारा दिया गया पानी कम पड़ गया। लोगों ने बोतलबंद पानी मंगाकर किसी तरह काम चलाया। लोगों का कहना है कि शुक्रवार को भी आपूर्ति नहीं हुई तो पेयजल संकट बढ़ जाएगा, क्योंकि घरों की टंकियों में स्टोर पानी बृहस्पतिवार को खत्म हो गया है।

बोले लोग
गर्मी में पानी की मांग अधिक होती है। पानी न मिलने से घरों की टंकियों में स्टोर हुआ पानी भी खत्म हो गया। दोपहर में बोतल बंद पानी मंगाकर रोजमर्रा का काम करना पड़ा। - प्रदीप मिश्रा, वसुंधरा

बृहस्पतिवार तो किसी तरह काम चल गया। शुक्रवार को पानी नहीं आया तो दिक्कत बढ़ जाएगी।  नगर निगम को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। - सरिता, बृजविहार

- शुक्रवार की दोपहर तक ही हो सकेगी मरम्मत
अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि पानी की लाइन खाली नहीं हुई, जिसकी वजह से मरम्मत का काम शुरू नहीं हो सका। दो मोटर लगाकर लाइन को खाली किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाइन मरम्मत का सामान मंगा लिया गया है। शुक्रवार दोपहर तक पानी की लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें