फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएचए में जल बरसा, आधा शहर तरसा

Mon, 11 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
टीएचए में झमाझम बारिश हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। वीकेंड पर बादल बरसे, लेकिन आधे शहर के लोगों को तरसा कर चले गए। गर्मी से निजात मिलने की लोगों की उम्मीद अधूरी रह गई। टीएचए में झमाझम बारिश हुई, पुराने शहर के कुछ हिस्से में भी बूंदाबांदी हुई, लेकिन आधा शहर बारिश को तरस गया।
विज्ञापन


अंबेडकर रोड से गोविंदपुरम के बीच की कालोनियों में धूल उड़ती रही। मौसम विभाग के विशेषज्ञ इसका कारण हरियाली की कमी और ज्यादा कंक्रीटाइजेशन मान रहे हैं। सुबह आसमान साफ होने की वजह से तेज धूप थी, लेकिन करीब सवा 10 बजे ही आसमान में काले बादल घिर आए थे।

साहिबाबाद, वसुंधरा, वैशाली, शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर समेत पूरे टीएचए में करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में जलभराव भी हो गया। गाजियाबाद के नया बस अड्डा, पटेल नगर, कैला भट्ठा, पुराना बस अड्डा, कालका गढ़ी चौक, तुराब नगर में भी बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


कालका गढ़ी से महज 10 मीटर की दूरी पर नेहरू नगर की ओर धूल उड़ती रही। यहां बारिश के लिए लोग तरसते रहे। नेहरू नगर, कविनगर, राजनगर , शास्त्री नगर, अवंतिका, संजय नगर समेत कई कालोनियों के लोगों को बादल मुंह चिढ़ाकर चले गए। बूंदाबांदी के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें