फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आफत की आंधी से अंधेरे में डूबा टीएचए, पांच रही बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। बृहस्पतिवार देर रात तेज आंधी और बारिश की वजह से टीएचए अंधेरे में डूब गया और करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। क्षेत्र के एक लाख से अधिक लोग रातभर परेशान रहे। हालांकि कृष्णा विहार, भोपुरा, डिफेंस, पंचशील और सोनिया विहार में सुबह दस बजे सामान्य हुई तो इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर तीन बजे आपूर्ति बहाल हुई। गर्मी से बेहाल कॉलोनी वासी बिजली घर पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। रात 10:30 बजे तेज आंधी से कहीं लाइन पेड़ की टहनी तो कहीं पेड़ गिरने से सभी फीडरों को बंद कर दिया गया। सबसे ज्यादा 33 केवी लाइन फॉल्ट में शिकायतें आई।
विज्ञापन

कृष्णा विहार बिजली घर से 12 घंटे बंद रही आपूर्ति
कृष्णा विहार बिजली घर में लाइन फॉल्ट की वजह से कृष्णा विहार, सोनिया विहार, डिफेंस कॉलोनी, पंचशील समेत चार कॉलोनी में रात दस बजे से सुबह दस बजे तक आपूर्ति बाधित रही। निवासी सोनू प्रजापति ने बताया कि 12 घंटे बिजली नहीं आने से 60 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए। लोग रातभर गर्मी में सो नहीं पाए।


इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लोगों ने बिजली घर का किया घेराव
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में 14 से 16 घंटे तक बिजली गुल होने पर उनके सब्र का बांध टूट गया। निवासी बृहस्पतिवार रात को ही बिजली घर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। निवासी संतोष रावत ने बताया कि अधिकारियों से कॉल या हेल्पलाइन नंबर व पोर्टल पर शिकायत का भी कोई फायदा नहीं होता है। रात में प्रदर्शन किया तो अधिकारियों ने बताया कि भारत सिटी क्षेत्र में मरम्मत की जा रही है और शटडाउन लिया गया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम जोन तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि सभी इलाकों में सुबह तीन बजे तक आपूर्ति बहाल कर दी गई। कुछ जगहों पर फॉल्ट ठीक करने में समय लगा तो दिन में उसे चालू कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें