फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोटर खराब होने पर विवाद, सिक्ख युवक की पगड़ी उतारकर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। लिंकरोड थानाक्षेत्र के रामपुरी इलाके में चंद्र नगर निवासी सिक्ख युवक से मारपीट के दौरान पगड़ी उतारने और बाल खींचने का मामले में पुलिस ने दुकानदार समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बृहस्पतिवार देर रात गाजियाबाद से दिल्ली तक के गुरुद्वारा समिति से लोग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान लोगों ने थाने पर हंगामा भी किया। विवाद सबमर्सिबल की मोटर बदलने को लेकर हुआ।
विज्ञापन


दर्ज मामले में परविंद्र सिंह तलवार ने बताया कि सूर्यनगर चौकी क्षेत्र में हार्डवेयर की दुकान संचालित करने वाले सतीश से करीब 6 माह पहले सबमर्सिबल पंप खरीपा था। कुछ दिन पहले ही मोटर खराब हो गई तो उनके बेटे सूजल ने दुकानदार सतीश को कॉल की। फोन पर सतीश ने वारंटी कार्ड लाने को कहा था। वारंटी कार्ड न मिलने पर दुकानदार ने पंप की मरम्मत और बदलने से इन्कार कर दिया। इस पर उनके बेटे ने मोटर खरीदते समय किए गए ऑनलाइन भुगतान का स्क्रीनशॉट दिखाया। आरोप है कि दुकानदार उनके बेटे पर भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा। यह बात सूजल ने उन्हें बताई तो दोनों बृहस्पतिवार की शाम को सतीश की दुकान पर पहुंचे। उन्हें देखते ही सतीश और ने साथियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि सतीश ने उनके बेटे की पगड़ी खींच ली बाल भी खींचे। लोगों की मदद से किसी तरह बेटे को छुड़ाकर कार में बैठाया, लेकिन आरोपी फिर से हमलावर हो गए। यह देखते हुए बेटा गाड़ी से बाहर निकल दौड़ा, लेकिन सतीश ने दूसरी बार भी बेटे के सिर से पगड़ी खींच ली। उधर, यह मामला सोशल मीडिया पर छाया तो साप्रदायिक रंग ले लिया। गाजियााबद से लेकर दिल्ली गुरुद्वारा समिति के लोग देर रात को ही लिंकरोड थाने पहुंचे और हंगामा किया। आरोप है कि दुकानदार सतीश ने उन्हें थाने के अंदर भी जान से मारने की धमकी दी। सूजल तलवार ने मारपीट के दौरान गले में पड़ी सोने की चेन टूटने की बात भी कही है।

प्रभारी एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि दुकानदार सतीश समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके दो को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें