फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव से जूझ रहा टीएचए

Wed, 03 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /वैशाली
विज्ञापन
आराधना रोड पर बाइक से गिरी युवती - फोटो : सुवर्ण भट्टाचार्य
विज्ञापन
टीएचए में सोमवार को हुई बरसात के बाद हुए जलभराव से मंगलवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली। कालोनियों की अंदरूनी सड़कों पर पानी भरा रहा। मोहन नगर जोन की कालोनियों में नाले ओवरफ्लो होने की समस्या बनी रही। लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


जलभराव से सड़कों पर हुए गड्ढों का अंदाजा नहीं लगने से दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। कई वाहनों के टायर नालियों में फंस गए। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया पानी निकासी के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। पंपिंग मशीन लगाकर पानी को निकाला जा रहा है।

मोहन नगर जोन
शालीमार गार्डन, राजेंद्र नगर, लाजपत नगर, श्यामपार्क आदि इलाकों में भी पानी की निकासी नहीं हो सकी। दिनभर सड़कों पर हुए जलभराव से लोग परेशान रहे। नाले चोक होने की वजह से समस्या और बढ़ गई। पानी निकलने की जगह नाला ओवरफ्लो रहा, जिससे जलभराव हो गया।
विज्ञापन


एसटीपी ओवरफ्लो हुआ, सड़कों पर भरा पानी
बरसात की वजह से एसटीपी ओवरफ्लो हो गया, इस वजह से इंदिरापुरम की रोड नंबर 11 और साइकिल ट्रैक में सीवर का पानी भर गया। पानी की निकासी नहीं होने की वजह से पानी भरा रहा।

जलभराव पर धरना-प्रदर्शन करेंगे लोग
बृजविहार में नाला उफनने से घरों में पानी भर गया, जिससे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेजिडेंट संजीव शर्मा ने बताया कि नाले की सफाई नहीं हुई है। हर वर्ष बरसात में नाला ओवरफ्लो हो जाता है, जिसका गंदा पानी घरों में भर जाता है। हर वर्ष लोग  नाले की सफाई की मांग करते हैं, लेकिन नाले की सफाई नहीं होती है। बुधवार को लोग नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

एक रात में लाखों फुंक गए, फिर भी नहीं निकला पानी
हॉट सिटी के लोगों ने एक रात में लाखों रुपये फूंक दिए, लेकिन अपार्टमेंट्स के बेसमेंट से पानी नहीं निकला। सोमवार को बारिश के बाद इंदिरापुरम, वसुंधरा और वैशाली के करीब दो सौ छोटे-बड़े अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भर गया।

सिंगल यूनिट प्लॉट्स पर बने छोटे अपार्टमेंट्स के बेसमेंट में पानी बिजली के मीटरों तक पहुंच गया। ऐसे में लोगों की जेब ढीली हो गई। करीब 10 लाख रुपये एक ही रात में प्राइवेट टैंकर पानी निकालने के एवज में लेकर चलते बने।

इंदिरापुरम में शक्ति खंड-1, 2, 3,  ज्ञान खंड-1, 2, न्याय खंड-1,2, वैभव खंड-2, वसुंधरा में सेक्टर-15, 16 और वैशाली में सेक्टर-2 एवं 3 में अपार्टमेंट के बेसमेंट में पानी भर गया। दिक्कत यह थी कि बारिश बंद होने के दो घंटे बाद तक पानी नीचे नहीं गया।

शक्ति खंड के कुछ अपार्टमेंट में तो बिजली के मीटरों तक पानी पहुंच गया। जीडीए में शिकायत के बावजूद पानी निकालने के लिए कोई नहीं आया। मजबूरी में लोगों को प्राइवेट टैंकरों के सहारा लेना पड़ा।  
एक अपार्टमेंट को सात से 10 हजार रुपये तक पानी निकालने के देने पड़े। टैंकर संचालकों ने भी  मजबूरी का फायदा उठाया और प्रति टैंकर एक चक्कर के 600 से 800 रुपये तक वसूल किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें