गाजियाबाद। दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के लिए 72 दुकानों को हिंडन विहार में शिफ्ट करने पर नगर निगम करीब 20 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
हाल ही में गाजियाबाद दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर परियोजना की प्रगति को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद परियोजना पर कार्रवाई तेज कर दी गई है।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि दुकानों को स्थानांतरित करने के लिए दुकानदारों से भी सहमति ली जा रही है। दुकानों को हटाने के बाद कॉरिडोर के अन्य कार्य शुरू किए जाएंगे।
चौड़ी होंगी सड़कें, नए स्वरूप में दिखेगा मंदिर: दूधेश्वरनाथ कॉरिडोर के तहत आसपास की सड़कों को आपस में जोड़ा जाएगा और पूरे क्षेत्र का विकास काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। जस्सीपुरा मोड़ से मंदिर तक की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही एक भव्य प्रवेश द्वार का भी निर्माण होगा। ब्यूरो